आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है समिति : प्रदीप लारिया

आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है समिति : प्रदीप लारिया

(जनहित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु याचिका अभ्यावेदन समिति की बैठक संपन्न)
भोपाल/20.05.2026; मध्यप्रदेश विधानसभा भवन, भोपाल में आज याचिका अभ्यावेदन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक विधानसभा भवन के कक्ष क्रमांक-07 में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित जनहित याचिकाओं एवं अभ्यावेदनों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने की। इस दौरान समिति के माननीय सदस्यों एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सभापति श्री लारिया ने बैठक में कहा कि याचिका अभ्यावेदन समिति लोकतांत्रिक व्यवस्था में आमजन की आवाज को शासन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त अभ्यावेदनों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों पर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समिति द्वारा जनहित से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Comment

Read More