
ज्ञान ज्योति शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, धूम्रपान त्याग का दिया संदेश
सागर। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद ब्राह्मी संभाग की ज्ञान ज्योति शाखा का शपथ ग्रहण समारोह बालक कॉम्प्लेक्स जैन धर्मशाला में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आशा जैन एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू मगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय सह सचिव श्रीमती निशा भाई जी एवं प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा सेठ ने किया। मंगलाचरण बीजेएस कटरा चेप्टर की कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में आचार्य श्री के चित्र का अनावरण डॉ. अरुण सराफ एवं सुधीर सिंघई ने किया, जबकि दीप प्रज्वलन प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजू मगन, आशा सेठ, सद्भावना शाखा अध्यक्ष रश्मि जैन, मुख्य शाखा अध्यक्ष एवं ब्राह्मी संभाग अध्यक्ष द्वारा किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती आत्म ज्योति जैन, सचिव रीना जैन एवं कोषाध्यक्ष प्रीति पटवारी ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्टजनों का तिलक, माला एवं सम्मान पट्टिका से स्वागत किया।
समारोह के दौरान आयोजित धूम्रपान संगोष्ठी में डॉ. अरुण सराफ (ऑर्थो), डॉ. राजेश जैन (शिशु रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. रचना जैन (डेंटल विशेषज्ञ) ने संबोधित करते हुए कहा कि धूम्रपान तन, मन, धन, समय, परिवार और समाज सभी को प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से स्वयं धूम्रपान त्यागने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
संगोष्ठी के उपरांत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आशा जैन ने ज्ञान ज्योति शाखा की नवगठित टीम को सत्य, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बालक कॉम्प्लेक्स प्रबंधकारिणी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अजय स्टेशनरी, महामंत्री कमलेश जैन, कोषाध्यक्ष आनंद भाई जी एवं मीडिया प्रभारी सुधीर सिंघई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के उपाध्यक्ष एवं बालक हिल व्यू मंदिर के पूर्व अध्यक्ष आलोक जैन, सद्भावना शाखा अध्यक्ष रश्मि जैन, डाली चौधरी, अमिता जैन सहित मुख्य शाखा एवं ब्राह्मी शाखा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
समारोह के अंत में त्रिशला संभाग की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशा सेठ ने आभार प्रदर्शन किया।











