पुरानी रंजिश में चाकूबाजी: जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी: जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना गोपालगंज थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी और उसके साथियों पर चाकू व लाठियों से हमला किया था, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
पुलिस के अनुसार घटना 16 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। फरियादी रोजा खोलने के बाद वसुडियाना मोहल्ला शनिचरी पहुंचा था, जहां वह अपने साथी इकबाल खान और मोहम्मद नासिर खान के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपी सोनू उर्फ मोहम्मद नूर खान, रवि पठान और राजा पठान वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सोनू उर्फ नूर खान ने फरियादी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे इकबाल खान और मोहम्मद नासिर खान पर भी अन्य आरोपियों ने चाकू और डंडों से हमला किया। हमले में मोहम्मद नासिर के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फरियादी की शिकायत पर थाना गोपालगंज में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना और घेराबंदी के आधार पर पुलिस ने आरोपी रावी पठान उर्फ नूरुल हसन (32 वर्ष) निवासी शुक्रवारी वार्ड, शनिचरी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज जैन सहित पुलिस टीम के प्रआर वीरू, दीपक व्यास, कैलाश सेन, अनिल प्रभाकर, यशवत, आरक्षक अंकित तिवारी, थिरबम, हीरेंद्र, आनंद सिंधु एवं देवेंद्र पांडे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Read More