
विश्वविद्यालय : चयनित सहायक प्राध्यापक शोधार्थियों ने की कुलपति से भेंट
कुलपति ने दी बधाई
सागर | डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के समाजशास्त्र व समाजकार्य विभाग के शोधार्थी अमन लोधी ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र परीक्षा-2022 में 22 वीं रैंक के साथ शासकीय महाविद्यालय गढ़ाकोटा जिला सागर में सहायक प्राध्यापक का पद प्राप्त कर एक नई उपलब्धि हासिल की है एवं राजनीति शास्त्र एवं लोक प्रशासन विभाग के अजय पटेल ने भी राजनीति विषय में सहायक प्राध्यापक का पद प्राप्त किया है। उनके उत्कृष्ट कार्य और समपर्ण ने विभाग को गर्व महसूस कराया है। इस उपलब्धि पर निर्देशक, शैक्षणिक गतिविधियां (DOAA) प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया । उन्होंने कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के साथ औपचारिक भेंट की, जहाँ कुलपति ने अमन एवं अजय के परिश्रम व उपलब्धि की सराहना की। विश्वविद्यालय परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। यह उपलब्धि छात्रों और युवा शोधार्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी।











