शहर कांग्रेस की नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों के साथ हुई कांग्रेस कार्यालय में बैठक


शहर कांग्रेस की नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों के साथ हुई कांग्रेस कार्यालय में बैठक
बांटें नियुक्ति पत्र
सागर/जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती देने के लिए जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया जहां जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और ब्लॉक अध्यक्षों ने नियुक्ति पत्र बांटें
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में हम सभी को अपनी पूरी तैयारी के साथ भ्रष्टाचारी, अत्याचारी और जन विरोधी भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा वार्ड अध्यक्ष कांग्रेस का महत्वपूर्ण अंग होते हैं आपकी एक आवाज पर पूरी शहर कांग्रेस खड़ी होगी आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है आप एक कदम बढ़ाएंगे आपके पीछे सो खड़े रहेंगे
आपके वार्डों में जो भी समस्याएं हैं उनके लिए आप आंदोलन करें हम सब आपके साथ हैं इस अवसर पर नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का फूल मालाओं और पार्टी का गमछा डालकर स्वागत किया गया
बैठक में वार्ड अध्यक्ष बनाने वाले ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे ,नरेंद्र मिश्रा, की शहर कांग्रेस कमेटी ने सराहना की
बैठक का संचालन शरद पुरोहित एवं आभार कमलेश तिवारी ने माना

बैठक में दीनदयाल तिवारी, लीलाधर सूर्यवंशी, ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, दुली चंद्र सकवार ,संजय सराफ, महेश अहिरवार,विजय छट्टानी,, उमेश ठेकेदार,तज्जू भाईजान, कुंजीलाल लड़ियां, विनोद कोरी, मयंक ठक्कर, कल्पना जाटव ,महेश यादव, डॉ गीता कुशवाहा, सुनील पाहवा ,सत्येंद्र सेन, अमित चौरसिया, हर्ष रजक, सुमित तिवारी काशीराम नेता जगदीश साहू अशोक नागवानी ,फिरोज खान, मुन्नालाल प्रजापति, प्रशांत सोनी, मोहम्मद अतीक, अनिकेत ठाकुर, अमन चौहान, रजत सोनी, सूर्यांश जड़िया ,तालिब पठान, जीशान, अरबाज खान ,सैयद मजहर अली, सहित दशरथ रोहितास,गोतम कुमार सूर्यवंशी बड़ी संख्या में कांग्रेस जन् मौजूद थे

Leave a Comment

Read More