भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

सागर/जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि दी कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान गांधीवादी नेता स्व विट्ठल भाई पटेल की जन्म जयंती पर उनका पुण्य स्मरण भी किया गया।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि भारत में आधुनिकता एवं राज्यों में पंचायती राज स्थापित कर लोकतंत्र को बढ़ावा देने में सबसे बड़ा योगदान देने वाले कंप्यूटर एवं संचार क्रांति के जनक भारत रत्न परम  राजीव गांधी  आधुनिक भारत की नींव रखने वाले सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। आज हम सब उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं। आज का दिन भारत में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। स्वर्गीय राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकी और संचार क्रांति के जनक थे। महेश जाटव ने कहा कि श्रद्धेय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें याद करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि उन्होंने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटकर 18 वर्ष कर युवाओं को सशक्त करने का कार्य किया था।
इस दौरान गांधीवादी नेता स्व विट्ठल भाई पटेल की जन्म जयंती पर उन्हें याद करते हुए महेश जाटव ने कहा कि वे कांग्रेस के प्रति समर्पित और निष्ठावान रहते हुए ईमानदार राजनेता के रूप में हमेशा याद किये जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने स्व राजीव गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे 21 वीं शताब्दी के ऐसे क्रांतिकारी नेता थे जिन्होंने बिना खून बहाए देश को ऐसी क्रांतियां दी जिनके द्वारा देश को तकनीकी सम्पन्न बनाते हुए महिलाओं के लिए आरक्षण और युवाओं को राजनीतिक ताकत के साथ पंचायती राज की स्थापना का मार्ग खोला गया। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण एवं दलबदल कानून बनाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया था।स्व राजीव गांधी आधुनिक भारत के महान शिल्पी थे जिनके योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता।
वरिष्ठ नेता राजाराम सरवैया ने कहा कि आज हम सबको उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए ताकि उन्होंने जो युवा देश का सपना देखा था वह सरकार हो सके।
कार्यक्रम के अंत में स्व राजीव गांधी जी, स्व विट्ठल भाई पटेल, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री मुकेश नायक की माताजी श्रीमती कांति देवी नायक, पंकज सिंघाई की देहदानी माताजी किरण सिंघई व अलीम तज्जु के पिताजी को स्मरण कर 2मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रृद्धांजलि सभा का संचालन सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे व आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक ने व्यक्त किया।ने
किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा पार्षद ताहिर खान, रिचा सिंह, रोशनी खान, नीलोफर चमन अंसारी, वरिष्ठ नेता जमना प्रसाद सोनी, जितेंद्र रोहन रमाकांत यादव, दीनदयाल तिवारी, पूर्व पार्षद राकेश राय, गोपी यादव, उमेश यादव, सुनील ठाकुर, महेश अहिरवार, कुंजी लड़िया, हरिश्चंद्र सोनवार ज्योति मलैया, संजय सराफ, डालचंद प्रजापति, आनंद हैला, शरद पुरोहित, वसीम खान, नीलेश अहिरवार, रेखा सोनी, अजय लारिया, भैयन पटेल, प्रभात भंडारी, लल्ला यादव, बंटी कोरी, देशराज, रेखा अहिरवार, सागर साहू, रजिया खान, जहीर खान, बाबू मछंदर, दुलीचंद सकवार, नौशाद अब्बासी, वीरू चौधरी, श्रीदास रैकवार, गोपाल प्रजापति, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो ने उपस्थित होकर स्वर्गीय राजीव गांधी जी का स्मरण करते हुए उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Read More