
सद्भावना शाखा की मासिक बैठक संपन्न, विभिन्न विभागों के प्रभारी नियुक्त
सागर। बालक हिल व्यू स्थित अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, मरुदेवी संभाग की सद्भावना शाखा की मासिक बैठक शाखा सचिव डाली चौधरी के निवास पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुंडलपुर के बड़े बाबा एवं आचार्य श्री के चित्र के अनावरण से हुई, जिसे विशिष्ट पदाधिकारी सुषमा चौधरी एवं संभागीय अध्यक्ष शिवानी सिंघई ने संपन्न किया।
दीप प्रज्वलन शाखा संरक्षक प्रोफेसर रश्मि जैन, शाखा अध्यक्ष रश्मि-आलोक जैन, सचिव डाली चौधरी एवं कोषाध्यक्ष अमिता जैन द्वारा किया गया। मंगलाचरण श्रीमती दीपिका पडवार, मयंका जैन एवं प्रियंका जैन ने प्रस्तुत किया।
बैठक के दौरान विशिष्ट अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने चर्चा-विमर्श उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न विभागों के प्रभारी नियुक्त किए। सांस्कृतिक प्रभारी के रूप में कामिनी शाह एवं प्रियंका जैन, धार्मिक प्रभारी के रूप में मनीषा जैन एवं दीप्ति संघी, शुभकामना प्रभारी के रूप में अनीता सुधांशु जैन एवं समता विकास जैन तथा फोटो-वीडियो प्रभारी के रूप में मयंका जैन एवं सिमी मोदी को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई दी गई।
बैठक के पश्चात धार्मिक गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान संगीता पड़वार, द्वितीय स्थान शिवानी सिंघई तथा तृतीय स्थान रश्मि पडवार ने प्राप्त किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक स्वल्पाहार ग्रहण किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर शाखा सचिव डाली चौधरी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यगण का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं दीं।











