स्वागत में मिले कूलर और व्हीलचेयर अस्पतालों को समर्पित, अविराज सिंह बोले – “स्वागत वही जो समाज के काम आए

स्वागत में मिले कूलर और व्हीलचेयर अस्पतालों को समर्पित, अविराज सिंह बोले – “स्वागत वही जो समाज के काम आए”
सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं Bhupendra Singh के स्वागत में प्राप्त जनोपयोगी सामग्री को समाजहित में समर्पित करने की अनूठी पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में उनके पुत्र युवा नेता Aviraj Singh ने जिला चिकित्सालय सागर एवं Bundelkhand Medical College को 8 कूलर और 5 व्हीलचेयर भेंट किए।
अविराज सिंह ने जिला चिकित्सालय तिली को 4 कूलर एवं 2 व्हीलचेयर तथा बीएमसी को 4 कूलर और 3 व्हीलचेयर सौंपे, ताकि गर्मी के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह ने लगभग सात महीने पहले संकल्प लिया था कि उनका स्वागत अब फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छों से नहीं, बल्कि ऐसी उपयोगी वस्तुओं से किया जाएगा जो जरूरतमंदों के काम आ सकें। इसी संकल्प के तहत अब तक कॉपी, पेन, पेंसिल, नोटबुक, स्कूल यूनिफॉर्म, बैग, वाटर बॉटल, पंखे और कूलर जैसी सामग्री विद्यार्थियों एवं गरीब परिवारों तक पहुंचाई जा चुकी है।
अविराज सिंह ने बताया कि पिछले महीनों में करीब 75 लाख रुपये की उपयोगी सामग्री समाज के जरूरतमंद लोगों में वितरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्चा सामाजिक दायित्व है।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के “सेवा परमो धर्म:” के संदेश और भगवान श्रीराम के रामराज्य का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज सेवा, न्याय, अनुशासन और संवेदनशीलता ही सशक्त समाज की नींव है। अस्पतालों को दी गई यह सामग्री हजारों मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगी।
कार्यक्रम में बीएमसी के डीन डॉ. प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अभय तिर्की, डॉ. मनीष जैन, डॉ. अमर गंगवानी, डॉ. बृजभान अहिरवार सहित भाजपा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More