पश्चिम मध्य रेल सागर के संजय जैन उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित

पश्चिम मध्य रेल सागर के संजय जैन उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित
सागर। पश्चिम मध्य रेलवे के सागर कार्यालय में फ्लाइंग स्क्वायड में पदस्थ उप मुख्य टिकट निरीक्षक संजय जैन को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अवार्ड के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के करकमलों से 1000 रुपये की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
जानकारी के अनुसार, संजय जैन ने फ्लाइंग स्क्वायड में उप मुख्य टिकट निरीक्षक के रूप में निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 59.43 लाख रुपये की उल्लेखनीय आय अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि को विभाग द्वारा सराहा गया।
सम्मान प्राप्त होने पर विभागीय अधिकारियों, परिजनों एवं मित्रों ने संजय जैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत, योग्यता और ईमानदारी के बल पर आगे भी इसी तरह नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

Leave a Comment

Read More