विधायक लारिया की अनुशंसा पर विभिन्न जिला स्तरीय समितियों में नरयावली विधानसभा के कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

विधायक लारिया की अनुशंसा पर विभिन्न जिला स्तरीय समितियों में नरयावली विधानसभा के कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

नरयावली विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव एवं संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की अनुशंसा पर माननीय प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में गठित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों एवं सलाहकार बोर्डों में नरयावली विधानसभा के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है।

इन नियुक्तियों से जहां संगठन कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है, वहीं शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी जनप्रतिनिधियों एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। विभिन्न समितियों में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व मिलने से नरयावली विधानसभा की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को मजबूती के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

जेल विभाग (केंद्रीय जेल) अशासकीय संदर्शक समिति में श्री राघवेंद्र सिंह डाबरी, जेल विभाग विजिटर बोर्ड में हरिओम केशरवानी, जिला शिक्षा केंद्र की जिला स्तरीय अनुदान समिति में विवेक सक्सेना, जिला स्तरीय निर्माण समिति में धर्मेंद्र कुशवाहा, जिला विद्युत सलाहकार समिति में शिवराज सिंह यादव एवं अशोक सिंह ढाना, अ.जा./अ.ज.जा. अत्याचार निवारण जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति में शेखर चौधरी एवं गंगाराम अहिरवार, विकासखंड स्तरीय सतर्कता समिति में गोल्डी जैन, खाद्य विभाग अंतर्गत उचित मूल्य दुकान स्तरीय सतर्कता समिति में राघवेंद्र सिंह गंभीरिया, जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद में रविंद्र अवस्थी एवं अनंत मौर्य, जिला स्तरीय अंत्योदय समिति में आनंद चौबे एवं श्रीमती पूनम साहू, जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड में दिलीप नायक, जिला स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार समिति में बाबूलाल रोहित, राष्ट्रीय परिवार सहायता समिति में नरेंद्र तिवारी, जिला जल एवं स्वच्छता समिति में राजेश सिंह तथा जिला शहरी विकास अभिकरण की शासी निकाय समिति में पंकज मुखारिया को सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है।

नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दायित्व केवल सम्मान नहीं बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अवसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

Read More