कांग्रेस ने नगरीय निकाय व पंचायतों की मतदाता सूची में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने नगरीय निकाय व पंचायतों की मतदाता सूची में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

निष्पक्षता से जांच कर कार्यवाही व पुनरीक्षण की तिथि बढ़ाने की उठाई मांग।

मृत,बाहरी व डबल मतदाताओ का सूची में शामिल रहना गंभीर हैं …………सुरेन्द्र चौधरी

सागर / नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं तथा मृत,बाहरी व डबल मतदाताओं के नाम मतदाता सूचि में शामिल होंनें की निष्पक्षता से जांच कर कार्यवाही व मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा हैं।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने ज्ञापन सौपतें हुये कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए बूथ स्तर से जिला स्तर तक जिम्मेदारियां तय की गई थीं,लेकिन अधिकांश बी.एल.ओ एवं संबंधित अमले द्वारा अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया गया,इस कारण अनेक वार्डों एवं पंचायतों की मतदाता सूची आज भी त्रुटिपूर्ण हैं।उन्होंने कहा कि नरयावली विधान सभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों और नगर पालिका मकरोनिया बुजुर्ग के विभिन्न वार्डों में मतदाताओं के नाम गलत वार्डों में जोड़े गए हैं, अनेक मृत व्यक्तियों के नाम सूची में आज भी दर्ज हैं,कई मतदाताओं के नाम दोहरी प्रविष्टि के रूप में शामिल हैं तथा ऐसे मतदाताओं के नाम भी सूची में मौजूद हैं जो वर्षों पहले दूसरे क्षेत्रों में स्थानांतरित हो चुके हैं।श्री चौधरी नें कहा कि नगर परिषद मकरोनिया बुजुर्ग की मतदाता सूची में ऐसे मृतकों और विवाह उपरांत अन्य स्थानों पर निवास करने वाले व्यक्तियों के नाम आज भी दर्ज हैं,जो निर्वाचन प्रक्रिया की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों और निर्देशों का खुला उल्लंघन किया गया है,जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला गंभीर विषय है। उन्होंने मांग करते हुए ज्ञापन के बिंदुओं की निष्पक्ष जांच की जाकर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय- सीमा बढ़ाई जाकर मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जा जावें।इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशरफ खान,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पुरुषोत्तम शिल्पी,कोमल सिंह लोधी,इंजी.सत्यम सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More