जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहे आरोपी को केंट पुलिस ने किया गिरफ्तार


*थाना केंट, जिला सागर
दिनांक : 25/05/2026

जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहे आरोपी को केंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों, क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों एवं जिला बदर आरोपियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सागर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सागर के निर्देशन में थाना केंट स्तर पर विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में लगातार असामाजिक तत्वों एवं जिला बदर आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 25.05.2026 को थाना केंट पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी फरहान उर्फ बिहारी पिता साविर मकरानी उम्र 24 वर्ष निवासी 12 मोहल्ला थाना केंट जिला सागर, जिसे  जिला दण्डाधिकारी सागर द्वारा दिनांक 13.11.2025 को 08 माह की अवधि हेतु जिला बदर किया गया था, आदेश का उल्लंघन करते हुए 12 मोहल्ला सदर बाजार क्षेत्र में घूम रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी केंट  रोहित डोंगरे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी फरहान उर्फ बिहारी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट  रोहित डोंगरे, सहायक उप निरीक्षक कैलाश उईके, आरक्षक भानु प्रताप चौधरी, आनंद, सृजन तिवारी, विशाल रावत, दिनेश तिवारी एवं प्रधान आरक्षक भवानीशंकर ब्यास की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Read More