
गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
सागर। थाना गोपालगंज पुलिस ने फरार स्थाई वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा एवं चौकी प्रभारी शनिचरी नीरज जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश उर्फ बंटी रैकवार निवासी तिलकगंज वार्ड थाना गोपालगंज शामिल है, जो वर्ष 2015 के एक प्रकरण में न्यायालय से जारी स्थाई वारंट में फरार चल रहा था। उसे कटरा बाजार स्थित चौधरी पान भंडार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
दूसरा आरोपी दौलतराम यादव निवासी ग्राम बरारु गयागंज थाना कैंट है, जो वर्ष 2019 के प्रकरण में स्थाई वारंट के तहत फरार था। पुलिस ने उसे बरारु गयागंज आंगनबाड़ी के पास से गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक घनश्याम शर्मा, नीरज जैन, प्रधान आरक्षक यशवंत यादव एवं आरक्षक आनंद सिंधु की सराहनीय भूमिका रही।











