
ईद उल अजहा पर कांग्रेस नेताओं ने मुस्लिम समाज को दी मुबारकबाद, भाईचारे का दिया संदेश
ईद उल अजहा के पावन अवसर पर शहर में आपसी सौहार्द और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। कांग्रेस परिवारजनों ने भोपाल रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन का संदेश दिया।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईदगाह से नमाज अदा कर लौटे मुस्लिम भाइयों का स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि ईद उल अजहा त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का पर्व है, जो समाज को एकजुट रहने और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, राकेश राय, भैयन पटेल, नवीन सोनी, रफीक गनी, सुल्तान कुरैशी, समीर खान, असरफ खान, जावेद अंसारी, शहजाद, अकरम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने सभी लोगों को ईद उल अजहा की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील की। मौके पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।











