मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के पत्रकारों की मांग पर जनसंपर्क कार्यालय से हटाए गए शिक्षक मनोज नेमा

पत्रकारों की मांग पर जनसंपर्क कार्यालय से हटाए गए शिक्षक मनोज नेमा, मामले की विस्तृत जांच की मांग तेज
सागर। मध्यप्रदेश प्रेस क्लब, सागर जिला इकाई द्वारा दो दिन पूर्व पत्रकार साथियों के साथ कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपकर शासकीय शिक्षक  मनोज नेमा को जनसंपर्क कार्यालय सागर में पिछले लगभग 10 वर्षों से कथित रूप से अटैच रखने के मामले की जांच एवं तत्काल हटाने की मांग की गई थी।
प्रेस क्लब की ओर से ज्ञापन के साथ संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए थे। ज्ञापन के बाद तत्काल प्रभाव से  नेमा को उक्त दायित्व से हटा दिया गया है।
मामले को लेकर संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने भी निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की मांग की है। प्रेस क्लब का कहना है कि पूरे कार्यकाल से जुड़े तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मध्यप्रदेश प्रेस क्लब, जिला इकाई ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा भविष्य में इस प्रकार की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा होनी चाहिए।

Leave a Comment

Read More