मुनमुन ढाबा के सामने मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मुनमुन ढाबा के सामने मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनमुन ढाबा के सामने एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित पटेल पिता तुलाराम पटेल निवासी बारारू के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार अमित मंगलवार रात करीब 8 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि मुनमुन ढाबा के सामने एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान अमित पटेल के रूप में की।
परिजनों का आरोप है कि अमित की हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। उनका कहना है कि मृतक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था, जिससे मारपीट या हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

Read More