भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से बीते 7 दिनों में 196 जरुरतमंदों को निःशुल्क रक्त मिला

भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से बीते 7 दिनों में 196 जरुरतमंदों को निःशुल्क रक्त मिला

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के कार्यालय से संचालित रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से 24 मई से 30 मई 2026 के मध्य 196 जरुतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया है। औसत रुप से प्रतिदिन 28 जरुरतमंदों को हेल्पलाइन सेंटर से उपलब्ध कराया जा रहा है। विगत 2 जून, 2025 को आरंभ हुए इस सेवा प्रकल्प से अभी तक कुल 1354 गरीब जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है।

“भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्प हेल्पलाइन“ सागर जिले के बीमारों और जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षक बन कर सामने आई है। इस जनोपयोगी प्रकल्प रक्त हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराते हुए मरीजों की जान और पैसा दोनों बचाए जा सके हैं। गत 7 दिनों में जिन 196 जरूरतमंदों को इस सेवा से रक्त उपलब्ध हुआ उनमें सागर जिले के क्षेत्रों, बंडा, केसली, गौरझामर, गढ़ाकोटा, खुरई, सुरखी, रहली राहतगढ़ मालथौन, नरयावली, बांदरी, बीना, देवरी, बेगमगंज, दमोह, सानौधा, बटियागढ़, जैसीनगर, दलपतपुर के ग्रामों व वार्डों से सागर संभागीय मुख्यालय पर इलाज कराने आए मरीज शामिल हैं।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह स्वयं निःशुल्क रक्त सेवा हेल्पलाइन की सतत मानीटरिंग करते हैं। इस हेल्पलाइन सेंटर का मोबाइल नंबर 9228035418 है जो चैबीसों घंटे चालू रहता है। इसके साथ ही एक लैंडलाइन नंबर 262688 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इमरजेंसी में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के स्वयं के मोबाइल नंबर 9425171211 पर काल, वाट्सएप या एसएमएस किया जा सकता है।

Leave a Comment

Read More