गौवंश वध के मामलों में प्रभावी कार्रवाई पर कैंट थाना पुलिस का सम्मान

गौवंश वध के मामलों में प्रभावी कार्रवाई पर कैंट थाना पुलिस का सम्मान
सागर। बीते दिनों थाना कैंट क्षेत्र में गौवंश वध से संबंधित मामलों में की गई प्रभावी एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए हिंदू संगठन बजरंग दल के पदाधिकारियों ने थाना कैंट पहुंचकर थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ का सम्मान किया।
इस अवसर पर बजरंग दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख नीलेश नगर, नगर गौ रक्षा प्रमुख बिट्टू पहलवान, करण , अनुज  एवं सचिन  सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि गौवंश संरक्षण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस स्टाफ को सम्मानित कर उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं गौवंश से संबंधित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
थाना कैंट पुलिस ने सम्मान के लिए संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कानून के दायरे में रहकर अपराधों पर कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस सदैव प्रतिबद्ध

Leave a Comment

Read More