
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर जताया आभार, गेहूं उपार्जन में ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई
सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर प्रदेश में गेहूं उपार्जन के क्षेत्र में प्राप्त ऐतिहासिक सफलता पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के हित में संचालित योजनाओं तथा रिकॉर्ड गेहूं खरीदी के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 104 लाख 22 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन किया है। यह उपलब्धि प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों, पारदर्शी व्यवस्था और प्रभावी प्रबंधन का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस प्रदान कर कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया है। अब तक 23 हजार 708 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में अंतरित की जा चुकी है।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विशेष रूप से लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए खरीदी व्यवस्था को मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री स्वयं खरीदी केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग करते रहे, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी











