सागर विधायक शैलेन्द्र जैन बनें अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद में “वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष

सागर विधायक शैलेन्द्र जैन बनें अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद में “वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष”

सागर। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद द्वारा सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन को “वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष” पद पर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समाजजनों एवं समर्थकों में हर्ष व्यापात है।

परिषद द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में श्री जैन की समाजसेवा, संगठन क्षमता एवं जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री शैलेन्द्र जैन लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं तथा समूचे भारत वर्ष में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी विशेष पहचान है।

नियुक्ति के पश्चात समाजजनों एवं समर्थकों ने श्री जैन का आत्मीय स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में परिषद नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

श्री शैलेन्द्र जैन ने परिषद नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जाएगा तथा समाज एवं संगठन के हित में निरंतर कार्य किए जाएंगे।

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद में सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन की वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष के रुप में नियुक्ति उपरान्त समाजजनों व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भेंट कर अभिनन्दन कर उन्हें बधाई दी

जिसमें भाजपा जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष पराग बजाज, पार्षद धर्मेन्द्र खटीक,डब्बू साहू नीलेश जैन,आलोक जैन, रविन्द्र जैन,नितिन सोनी, दिनकर शर्मा,दीपक दुबे, जय सोनी,नितिन साहू,धर्मेन्द्र राजक,प्रदीप दुबे, उपस्तिथ रहें।

Leave a Comment

Read More