
सागर में 6 जून को महिला कांग्रेस सेवादल की संभागीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकेरिया करेंगी संबोधित
सागर। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकेरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमकुमारी कुमारी के सागर संभागीय दौरे के तहत 6 जून 2026, शनिवार को सागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक सुबह 11 बजे राजीव गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में होगी। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक एवं जनहित कार्यक्रमों की रणनीति, संगठनात्मक विस्तार तथा पार्टी की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक के बाद प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और आमजन से भेंट-मुलाकात भी करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, विधायक, वरिष्ठ नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।
प्रदेश महासचिव विजय साहू ने सभी सेवादल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
— सिंटू कटारे
जिला शहर अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल
सागर (मध्य प्रदेश











