शहर कांग्रेस सेवादल ने पं. नेहरू के जन्मदिवस को बच्चो के बीच मनाकर बाल दिवस का महत्व बताया

SHARE:

सागर

शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्मजयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में काकागंज वार्ड पहुंच कर गरीब बच्चों को कापी, पेन,पेंसिल और टाफियां बांटकर पं. नेहरू के जन्म जयंती को सार्थक बनाया।
इस अवसर पर सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू ने कहा कि पं.नेहरू एक ऐसी शख्सियत है जिनने स्वतंत्रता के बाद साधन संसाधन विहीन देश की बागडोर संभाली और देश को विकास की पटरी पर अग्रसर किया ।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि भारत की आजादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक, लोकतांत्रिक और समाजवादी राष्ट्र की नींव नेहरू के ऐतिहासिक योगदान तक बनी हुई है। पार्षद प्रतिनिधि चमन अंसारी ने बताया कि पंडित नेहरू का सादा जीवन अनुकरणीय है. उनके विचारों और जीवन से आज भी सीख लेने की जरूरत है।
इस अवसर पर द्वारका चौधरी,नितिन पचौरी,लल्ला यादव,संजय सहारा,अन्नू घोषी,हरीष सोनी,अंकुर यादव,परख शुक्ला, प्रवीण यादव आदि कांग्रेस सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें