सागर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें जिलेभर से पहुंचे 252 आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को सुना गया। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 252 आवेदकों के प्रकरणों पर सुनवाई कर उनके निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
भारत न्यूज़ 24 live.com हम केवल सच्चाई ही दिखाते हैं।







