याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक में विभागीय प्रकरणों पर मंथन, उच्च शिक्षा और महिला-बाल विकास विभाग से मांगा जवाब

SHARE:

सभापति एवं नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक, लंबित जानकारियों पर अधिकारियों का लिया मौखिक साक्ष्य

भोपाल/सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक बुधवार को विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक-06 में समिति के सभापति एवं नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न याचिकाओं एवं अभ्यावेदनों से जुड़े विभागीय प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्धारित कार्यसूची के अनुसार विभिन्न याचिकाओं एवं अभ्यावेदनों पर प्रारंभिक चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित प्रकरणों में विभागों से अप्राप्त जानकारियों को लेकर उच्च शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के विभागीय प्रमुखों का मौखिक साक्ष्य लिया गया।

बैठक में दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित होकर संबंधित प्रकरणों और विभागीय कार्यवाही की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की। समिति ने उपलब्ध कराई गई जानकारियों का परीक्षण करते हुए याचिकाओं से जुड़े तथ्यों और विभागीय पक्ष पर चर्चा की।

समिति की बैठक में याचिकाओं एवं अभ्यावेदनों के प्रभावी परीक्षण पर जोर दिया गया। साथ ही संबंधित विभागों से आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर प्रकरणों की समीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर प्रदीप लारिया ने समिति के समक्ष प्रस्तुत विभागीय विषयों पर चर्चा की और संबंधित प्रकरणों के परीक्षण की प्रक्रिया में सहभागिता की।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें