भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए रिशांक तिवारी, वरिष्ठ नेतृत्व से प्राप्त किया मार्गदर्शन

SHARE:

दीपावली मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल से की आत्मीय मुलाकात, प्रदेश मीडिया विभाग की बैठक में संगठन की रीति-नीति पर हुआ मंथन

सागर, 18 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी भोपाल में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के दीपावली मिलन समारोह एवं स्वरुचि भोज में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष ने भी उपस्थित मीडिया पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पर्व की बधाई दी।

समारोह के दौरान रिशांक तिवारी की भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया से भी मुलाकात हुई। इसके साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।

इसके बाद रिशांक तिवारी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने संबोधित किया। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की रीति-नीति, मीडिया विभाग की भूमिका और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि दीपावली मिलन जैसे आयोजन संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी आत्मीयता, संवाद और एकजुटता को मजबूत करते हैं। वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मीडिया विभाग का दायित्व है कि संगठन की विचारधारा, जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकार की उपलब्धियों और जनहित के कार्यों को पूरी जिम्मेदारी एवं प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जाए। वरिष्ठ नेतृत्व से प्राप्त मार्गदर्शन निश्चित रूप से इस दिशा में सार्थक भूमिका निभाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें