जेपी पब्लिक स्कूल में STEM और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग पर क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

SHARE:

नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा द्वारा सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, एनसीआर (ईस्ट) के सहयोग एवं कीप्स लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रायोजन में नवंबर 2026 में कक्षा-कक्ष में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं STEM आधारित शिक्षण पद्धतियाँ विषय पर एक भव्य क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को आधुनिक एवं नवाचारी शिक्षण तकनीकों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रस्तुत भावपूर्ण सांस्कृतिक वंदना ने भारतीय परंपरा और कला का मनमोहक संगम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सीबीएसई नोएडा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की प्रमुख मौशुमी सरकार, सीबीएसई के अवर सचिव गुलाब सिंह, अदाणी फाउंडेशन से डॉ. कविता नागपाल, कीप्स लर्निंग के COO बिजू थॉमस, सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स एनसीआर (ईस्ट) की अध्यक्ष डॉ. दीप्ति शर्मा, ग्रुप कैप्टन आनंद कुमार तथा विद्यालय की संस्थापक प्रधानाचार्या अंजलि मलिक सहित विभिन्न सहोदया विद्यालयों के निदेशक एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

कार्यशाला का मुख्य आकर्षण आईआईटी गांधीनगर के सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग के शिक्षण प्रोफेसर एवं प्रधान समन्वयक प्रो. मनीष जैन का संवादात्मक और गतिविधि आधारित सत्र रहा। उन्होंने शैक्षिक खिलौनों, रचनात्मक प्रयोगों और मेकर आधारित गतिविधियों के माध्यम से STEM तथा कम्प्यूटेशनल थिंकिंग की जटिल अवधारणाओं को बेहद सरल और रोचक तरीके से समझाया।

प्रो. जैन ने शिक्षकों को बताया कि अनुभवात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, नवाचार और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित किए जा सकते हैं। उनके सत्र ने शिक्षकों को पारंपरिक शिक्षण के साथ आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक प्रयोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान प्रतिभागी शिक्षकों ने सीखी गई नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को अपने कक्षा-कक्षों में प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा को अधिक रोचक, व्यावहारिक, रचनात्मक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाना रहा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें