सागर में कांग्रेस सेवादल ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

सागर में कांग्रेस सेवादल ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव गांधी भवन में आज देश के ओजस्वी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को शहर सेवादल परिवार ने युवा प्रेरणा दिवस बताते हुए युवाओं और ग्रामीण क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस सेवादल परिवार ने राजीव गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए।
शहर सेवादल अध्यक्ष ने कहा कि भारत में सूचना युग की शुरुआत करने का श्रेय राजीव गांधी को जाता है। पंचायती राज के तो वो सबसे बड़े पैरोकार थे और कानून लागू किया। भारत में कंप्यूटर युग के जनक भी राजीव जी थे।
राजीव जी की पुण्यतिथि के साथ साथ मध्यप्रदेश के सबसे ईमानदार नेता और पूर्व मंत्री स्व.विठ्ठल भाई पटेल को भी उनके जन्मजयंती पर श्रृद्धांजलि अर्पित की।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी दीनदयाल तिवारी,नितिन पचौरी,आनंद हेला, कल्लू पटेल,अंकुर यादव,परख शुक्ला,रवि जैन,लल्ला यादव,अमन नामदेव,पवन घोसी, ललित वाजपेयी,तरूण सैनी,अनिल अग्रवाल,नरोत्तम विठ्ठल,भोला वाल्मीकि,महेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More