
ब्लॉक स्तर पर मनायें वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती :-लखन सिंह
रहली । क्षत्रिय महासभा सागर के जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती को लेकर रहली में बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी 29 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महाराणा प्रताप की जयंती भव्यता के साथ मनाई जाएगी। समाज के सभी वरिष्ठ जन, युवा साथी अपने क्षेत्र, कस्बे, ब्लॉक में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें। इसके लिए प्रभात फेरी, झंडा, फ्लेक्स, दीवार लेखन आदि का प्रयोग करके प्रचार कर सकते है। उन्होंने कहा कि जब भी इतिहास में वीरता की बात की जाती है ,तो महाराणा प्रताप का नाम आता है। ऐसे वीर महापुरुष की जयंती समस्त देशवासियों एवं अन्य समाज को भी उत्सव के रूप में मनानी चाहिए। बैठक में वरिष्ठ संरक्षक जगदीश सिंह पाटई, वरिष्ठ संरक्षकयशवंत सिंह इमलिया, वरिष्ठ संरक्षक श्रीराम सिंह क्षीर,वरिष्ट संरक्षक रणधीर सिंह पटना, वरिष्ठ संरक्षक ब्रजभान सिंह पाटई, युवा अध्यक्ष राहुल सिंह जी चौरा, ब्लाक अध्यक्ष गोल्डी सिंह राजपूत उदयपुरा, अभिषेक गौर मकरोनिया, पप्पू गौर रहली, मिन्टू सिंह राजपूत चौरा, देवेन्द्र सिंह हिलगन, वीरेन्द्र सिंह राजपूत पाटई, मनोज सिंह ठाकुर समनापुर, सुरेन्द्र सिंह इमलिया, युवराज सिंह इमलिया, सीताराम सिंह राजपूत बड़गान, अनिकेत सिंह बड़गान, बब्बू सिंह सरपंच पाटई, भूपेन्द्र सिंह रतनारी, ब्रजेश सिंह रमखिरिया, अवधेश सिंह राजपूत गुड़ा, मधुर सिंह क्षीर, देवराज सिंह रमखिरिया उपस्थित थे।
लखन सिंह बामोरा
अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा जिला सागर
दिनांकः-22/05/2025











