सागर नगर मंडल कार्यकारिणी द्वारा आभार प्रकट किया गया

आज सागर नगर मंडल कार्यकारिणी द्वारा आभार प्रकट किया गया
आज सागर नगर मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी द्वारा विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जी के निवास पर कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा विधायक और जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी जी को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर आभार प्रकट किया गया इसी दौरान विधायक जी और जिला अध्यक्ष जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आप सभी पूरी लगन और मेहनत से पार्टी में कार्य करें जिससे हम अपनी पार्टी संगठन को और मजबूत करें।भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए जिससे पूरे परिसर नारे से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया जी, उपाध्यक्ष जुगल प्रजापति जी,संध्या जी, महामंत्रीयो में गोपी पंथी जी, अंशुल हर्शे जी, मंत्री साक्षी जैन,मंजू चौरसिया, गौरव नामदेव, रघु शास्त्री जी, मीडिया प्रभारी इंजी. आकाश कोरी जी, सोशल मीडिया प्रभारी चंचल विश्वकर्मा जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी इंजीनियर आकाश कोरी ने भाजपा पार्टी जनप्रतिनिधियों और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधुओ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है में उसका पूरी जिम्मेदारी पूर्वक अपनी कर्तव्यनिष्ठा से पालन करूंगा। जिससे मे अपनी पार्टी संगठन को और मजबूत करने मे अपना योगदान दे सकूं।

Leave a Comment

Read More