
तीन बत्ती पर हुआ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के प्रेरक जीवन दर्शन पर आधारित नुक्कड नाटक का आयोजन
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार आयोजन समिति जिला संयोजक सुखदेव मिश्रा हुए शामिल
लोकमाता रानी देवी अहिल्या बाई होलकर जी” को आदरांजलि चित्रों के माध्यम से व्यक्त करने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता आज
सागर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रि शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत सागर के तीन बत्ती,सिविल लाइन,संजय ड्राईव पर अहिल्याबाई होल्कर जी के प्रेरक जीवन दर्शन पर आधारित नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया जिसमें नगर की प्रसिद्ध अनंत साधना शिक्षण एवं कला समिति के सदस्यों द्वारा प्रेरणा पूर्ण प्रस्तुति दी गई। नाटक के माध्यम से लोगों को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कला और समाज के वंचित वर्गों के लिए किए गए कार्यो को जानने का अवसर मिला। कार्यक्रम में तीन बत्ती पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार आयोजन समिति जिला संयोजक सुखदेव मिश्रामनीष चौबे,विक्रम सोनी,अमित बैसाखिय प्राशुक जैन पराग बजाज जी देवेन्द्र अहरवार राहुल वैद्यअंशुल परिहार अंशुल हर्षे विकास, केसरवानी,नितिन साहू,कुलदीप खटीक,चिराग सबलोक,अमन तिवारी,प्रशांत समैय,आदर्श मिश्रा,आकाश ठाकुर, आकाश खटीक,दीपक जैन,राहुल नामदेव एवं बालकिशन सोनी सहित स्थानीय जन उपस्थित रहें।
लोकमाता रानी देवी अहिल्या बाई होलकर जी” को आदरांजलि चित्रों के माध्यम से व्यक्त करने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता आज
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया किभारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत निःशुल्क ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन आज 25 मई को शाम 04 बजे से चकराघाट पर किया जाएगा!
प्रतियोगिता लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन एवं चरित्र पर आधारित होगी जिसके लिए आयुवर्ग-ग्रुप A – 10 से 20वर्ष ग्रुप B – 21 से ऊपर निर्धारित किए गए हैं दोनों आयुवर्गों में विजेताओं को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएँगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 24 मई 2025 तक आवेदन किए जा सकेंगे!कार्यक्रम हेतु भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव स्वाती हलवे, अजमेरी राइन, महेंद्र राय एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री नेहा जैन को प्रभारी बनाया गया है। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्वाति हलवे “कला- भवन” आर्ट क्लासेज़ से या इन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है 9406531933,70001 61087, 7024810971











