एग्जिट पोल पर उमा भारती का बड़ा बयान,बोली- ये एक ही सिक्के के दो पहलू, मैं इन पर भरोसा नहीं करती!

उमा भारती ने दावा किया, ‘वे भविष्यवाणी करते हैं कि एक पार्टी 112 से 130 सीटें (मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से) के बीच जीतेगी। अब, अगर उस पार्टी को 112 सीटें मिलती हैं और चुनाव हार जाती है, तो एग्जिट पोल करने वालों का दावा है कि वे सही साबित हुए हैं, लेकिन अगर उस पार्टी को 120 सीटें मिलती हैं और वह जीतती है, तो एग्जिट पोल का दावा है कि उनकी भविष्यवाणी सही थी.’उन्होंने कहा, ‘इसलिए एग्जिट पोल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, मैं उन पर भरोसा नहीं करती। उन्होंने कहा, ‘नवंबर 2020 में बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनने के बारे में एग्जिट पोल की भविष्यवाणी गलत साबित हुई थी।

Leave a Comment

Read More