दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति से मकरोनिया ने कम समय में समृद्ध नगर के रूप में पहचान स्थापित की–विधायक प्रदीप लारिया

SHARE:

दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति से मकरोनिया ने कम समय में समृद्ध नगर के रूप में पहचान स्थापित की–विधायक लारिया

( नपा अंतर्गत 32.87 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, सीसी रोड,आरसीसी नाली निर्माण के भूमि पूजन संपन्न)

सागर/30.08.2025

विकास एक दिन में नहीं सतत प्रयासों का परिणाम है। दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति से मकरोनिया कम समय में समृद्ध नगर के रूप में उभर कर सामने आया है। मकरोनिया ने विकास की संकल्पनाओं के केंद्र के रूप में पहचान स्थापित की है। उक्त उद्गार नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने नपा अंतर्गत वार्ड क्र.-1 सेमराबाग में 32.87 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन,सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर कहे।

विधायक लारिया ने आगे कहा कि समाज के लिए सामुदायिक भवन का बहुत व्यापक महत्व है। यह सिर्फ़ ईंट, सीमेंट से निर्मित ढ़ांचा नहीं है। यह सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है, सामूहिक गतिविधियों के लिए एक मंच प्रदान करता है और नागरिकों को भावनात्मक, आर्थिक अवसर और नागरिक भागीदारी के लिए एक साथ आने का मौका देता है। यह शादी-ब्याह जैसे समारोहों के आयोजन से लेकर स्थानीय नागरिकों के विशेष आयोजनों के संचालन और सामाजिक मुद्दों पर सार्वजनिक बैठकों की सुविधा प्रदान करता है। वार्ड में निर्मित हो रहे सीसी रोड, आरसीसी नाली निर्माण से नागरिकों को आवागमन के साथ स्वच्छ परिवेश की सहूलियत प्राप्त होगी।

विधायक लारिया ने भूमिपूजन अवसर पर पुरोहित जी से विधि विधान से पूजा अर्चना एवं पंच भूतों(पृथ्वी,जल,अग्नि,वायु,आकाश) का आह्वान कराकर देवीय शक्तियों से आशीर्वाद प्राप्त कर नागरिकों के कल्याण, सुकून और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मकरोनिया मंडल अध्यक्ष, नपा अध्यक्ष मकरोनिया, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, ज्येष्ठ, श्रेष्ठजन, सीएमओ, नपा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें