डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंर्तगत विभिन्न चरणों में 17 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में अर्थशास्त्र विभाग में “एक दिन-एक घंटा-एक साथ” स्वच्छता ही सेवा अभियान का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकगणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और सामूहिक श्रमदान के माध्यम से परिसर को स्वच्छ बनाना था। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. केशव टेकाम, डॉ. आर वी रेड्डी, डॉ. वीरेंद्र मटसेनिया, डॉ. वीणा थावरे, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. एकता श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकगण, कृष्णा कुमार, सीताराम, रामकृपाल सहित समस्त कर्मचारी, सभी शोधार्थी, पी जी एवं यूजी के छात्र-छात्राओं ने मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वच्छता कार्यक्रम के अंर्तगत विभाग की कक्षाओं, कार्यालय, हॉल, गलियॉरो एवं छत परिसर को स्वच्छ करने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। सभी शिक्षको एवं छात्रों ने हाथों में झाडू-डस्टिबिन लेकर विभाग के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों की सफाई की। विभागाध्यक्ष प्रो. टेकाम द्वारा सभी को स्वच्छता बनाए रखने साथ ही सफाई का जीवन में महत्व पर चर्चा की। समाज को सफाई के बारे में प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। डॉ वीरेंद्र मटसेनिया ने कहा कि भारत में संत गाडगे महाराज द्वारा किए गए सफाई संबंधी कार्यों से समाज को अवगत कराया। बल्कि भारत में सफाई के महत्व को जन जन तक पहुंचाने का सफल कार्य किया।
“एक दिन-एक घंटा-एक साथ” स्वच्छता कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी ओर प्रेरणादायक रहा। विभाग के सामूहिक प्रयास ने विभागीय परिसर को सुंदर और स्वच्छ बनाया ही साथ ही साथ छात्रों के बीच टीम भवना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति चेतना को भी सुदृढ़ किया। विभाग ने भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।







