पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जयंती पर शहर सेवादल परिवार ने किया नमन, आदर्शों को किया याद

SHARE:

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह की जन्मजयंती पर शहर सेवादल परिवार द्वारा उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान और राजनीतिक जीवन को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू ने कहा कि अर्जुन सिंह ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने अपनी उदारता और संवेदनशील कार्यशैली से मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी अलग पहचान बनाई। राजनीति में संवेदनशीलता उनके व्यक्तित्व का मूल मंत्र थी। यही वजह है कि आज भी लोग उन्हें सम्मान और आत्मीयता के साथ याद करते हैं।

कार्यक्रम के आयोजक शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए काम करना अर्जुन सिंह की राजनीतिक प्राथमिकताओं में शामिल था। बड़े राजनीतिक निर्णयों में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी उनकी सलाह को गंभीरता से लेते थे। सदन में उनके विचारों को भी विशेष महत्व दिया जाता था।

उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह प्रतिपक्ष को पूरा सम्मान देते थे। विचारधारा अलग होने के बावजूद उनके मन में राजनीतिक कटुता नहीं रहती थी। जनहित के मुद्दों पर वे विपक्षी नेताओं से विचार-विमर्श करने में भी संकोच नहीं करते थे। आज की राजनीति में ऐसी उदारता और आपसी सम्मान की भावना कम दिखाई देती है। अर्जुन सिंह भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श हमेशा समाज और राजनीति को दिशा देते रहेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष कल्लू पटेल, अंकुर यादव, अन्नू घोसी, परख शुक्ला, लल्ला यादव, रवि जैन, तरुण सैनी, राकेश जैन, रिंपी गर्ग, बबलू रंगरेज, प्रकाश जाटव, अजय कोष्टी, लखन पटेल, प्रवीण यादव, किशोरीलाल पटेल, मनोज दुबे सहित शहर सेवादल परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें