मोबाइल विवाद में तलवार से महिला पर हमला, पति के साथ भी की मारपीट; मोतीनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

SHARE:

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के धरमपुरा, अंबेडकर वार्ड में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने महिला पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति के साथ भी डंडों से मारपीट की गई। मामले में मोतीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को फरियादिया शोमा जाटव (37) निवासी धरमपुरा ने थाना मोतीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे मोबाइल फोन को लेकर उनके पति पुष्पेंद्र जाटव और पड़ोसी अरविंद जाटव के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान अरविंद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह अपने घर से तलवार लेकर आया और जान से मारने की नीयत से शोमा के सिर पर वार कर दिए। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

इसी दौरान शोमा के पति पुष्पेंद्र जाटव ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो अरविंद के भाई सुरेंद्र जाटव और सागर जाटव ने उनके साथ डंडों से मारपीट कर दी। घटना की सूचना परिजनों ने डायल-112 को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर चोटों के चलते शोमा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

फरियादिया की रिपोर्ट पर मोतीनगर थाने में अपराध क्रमांक 1189/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 296, 115(2) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरविंद जाटव (48), सुरेंद्र जाटव (44) और सागर जाटव (18), तीनों निवासी धरमपुरा, अंबेडकर वार्ड को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद और सुरेंद्र को 12 नवंबर तथा सागर को 13 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जेल दाखिल करा दिया गया।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक माधव सिंह एवं विमल परस्ते, प्रधान आरक्षक दिनेश यादव एवं सुनील चांवे सहित आरक्षक सत्येंद्र सिंह, अनुराग, अभिषेक, हरिओम, ब्रजेंद्र और संजय की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें