डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न देने की मांग, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

SHARE:

गौर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने लिया संघर्ष जारी रखने का संकल्प

सागर, 24 नवंबर 2026। सागर के गौरव, महान शिक्षाविद्, महादानवीर एवं संविधान सभा के सदस्य डॉ. सर हरिसिंह गौर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा मंगलवार शाम गरिमामय कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च जिला शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन से प्रारंभ होकर डॉ. गौर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। मार्च का नेतृत्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए। मार्ग में ‘डॉ. गौर को भारत रत्न दो’ और ‘सागर के गौरव का सम्मान करो’ जैसे नारे गूंजते रहे।

डॉ. गौर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और मोमबत्तियां प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. गौर के योगदान को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि डॉ. सर हरिसिंह गौर ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। सागर विश्वविद्यालय की स्थापना कर उन्होंने बुंदेलखंड ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को शिक्षा की नई दिशा दी। ऐसे महान शिक्षाविद् और महादानी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना सागर के साथ पूरे देश के लिए गौरव की बात होगी। कांग्रेस केंद्र सरकार से मांग करती है कि डॉ. गौर को अविलंब भारत रत्न प्रदान किया जाए।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि डॉ. गौर को भारत रत्न देने की मांग किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे सागर की जनता की भावना है। कांग्रेस इस मांग को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

मुकुल पुरोहित ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संकल्प दिलाया कि डॉ. गौर के विचारों, शिक्षा और सेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा उन्हें भारत रत्न दिलाने की मांग को और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

कैंडल मार्च में संगठन महासचिव रामकुमार पचौरी, अमित राम दुबे, प्रदीप गुप्ता, राकेश राय, रमाकांत यादव, पार्षद ताहिर खान, सुरेखा, आनंद हेला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र राजे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी, राहुल चौबे, सिंटू कटारे, शरद पुरोहित, दीनदयाल तिवारी, महेश अहिरवार, लीलाधर सूर्यवंशी, हरिश्चंद्र सोनवार, फिरदौस कुरैशी, भूरे खटीक, गोपाल प्रजापति, अनिल दक्ष, पवन पटेल, प्रशांत सोनी, साजिद राईन, जाहिद खान, बाबू मछंदर, टीकाराम दीवान, ज्योति मलैया, सुल्तान कुरैशी, संजय रैकवार, श्रीदास रैकवार, नौशाद अब्बासी, आमिर खान, मानसिंह चौधरी, मीना पटेल, रेखा सोनी, रजिया खान, राहुल रजक, नरेश संनकत, दिनेश पटेरिया, मयंक ठक्कर और संजय सराफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें