अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने अवलोकन किया

सागर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपयी के जन शताब्दी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “अटल स्मृति पर्व” के अंतर्गत धर्म श्री स्थित भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय में लगाई गई श्रद्धेय अटल जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रियदर्शनी का भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने अवलोकन किया।

प्रियदर्शनी अवलोकन के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे,दीपक दुबे एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहें।

Leave a Comment

Read More