विधायक शैलेंद्र जैन ने कलेक्टर के साथ किया इंदिरा नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण

विधायक शैलेंद्र जैन ने कलेक्टर के साथ किया इंदिरा नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण
सागर।विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं अन्य अधिकारियों के साथ इंदिरा नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण किया एवं उसके व्यवस्थाओं में सुधार एवं उन्नयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री विजस डेहरिया, तहसीलदार प्रवीण पाटीदार,सीएमएचओ डा. ममता तिमोरी सहित अन्य अधिकारी सहित डाक्टर मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि इंद्रा नेत्र चिकित्सालय का भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है उसमे जगह जगह सीपेज हो गया है उसके जीर्णोधार के लिए व्यवस्थित डीपीआर तैयार करने के उद्देश्य से
आज विधायक शैलेंद्र जैन ने कलेक्टर दीपक आर्य और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक जैन एवं कलेक्टर के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी उपस्थित थे जिनसे डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Read More