मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड में बहुत प्रसिद्ध तीर्थ और मेला क्षेत्र है जिसमे समय समय पर मेला का आयोजन होता है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजन

गढ़ाकोटा में भव्य मकर संक्रांति महोत्सव प्रारंभ

गढ़ाकोटा श्रीराम साहू जिला सागर

मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड में बहुत प्रसिद्ध प्रसिद्ध तीर्थ और मेला क्षेत्र है जिसमे समय समय पर मेला का आयोजन होता है। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुंदेलखंड के जिला सागर में रहली विधान सभा के अंतर्गत गढ़ाकोटा के पावन प्रसिद्ध तीर्थ पटेरिया धाम पर भव्य मेला और स्नान पर्व मनाया जाता है। प्रतिवर्षानुसार पटेरिया में मकर संक्रांति के अवसर पर भारत की पवित्र नदियों और तीर्थ क्षेत्र से लाए पवित्र जल का पटेरिया के पवित्र कुंडो में जलाभिषेक किया जाता है । इस वर्ष आयोजित आयोजन में मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व केबिनेट मंत्री और रहली क्षेत्र के विधायक भैया गोपाल भार्गव मुख्य आतिथ्य में संत समागम और धार्मिक आयोजन किया गया। जिसमे बुंदेलखंड के संत महात्मा और महंत पधारे। पटेरिया शाला के महंत महा मंडलेश्वर श्री हरिदास जी महाराज , गुदर शाला महंत श्री कमलापत जी महाराज, भगवताचार्य पंडित श्री सेवाराम शास्त्री और अन्य साधु संत , श्री गणेश मंदिर संस्कृत विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थीगण और गणमान्य नागरिक , श्रद्धालु भक्त जन आम नागरिक की उपस्थिति में भव्य जलाभिषेक आयोजन किया गया। भैया गोपाल भार्गव ने कहा की सैकड़ों साल से पटेरिया धाम पावन पुनीत सिद्ध क्षेत्र रहा है मकर संक्रांति पर पर्व स्नान और मेला की परंपरा चली आई है जिसमे पूरे बुंदेलखंड से हजारों की संख्या में भक्त मेला में आते थे ये परंपरा को हम सभी मिलकर आगे बढ़ाएंगे । इसके पश्चात भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में भैया गोपाल भार्गव के साथ सैकड़ों भक्तो ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया जिसमे भैया गोपाल भार्गव ने स्वयं भक्तो को खाना प्रसाद परोसा । एवम भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जाने वाले धार्मिक क्षेत्रों पर सफाई अभियान में सहभागिता की और मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। इस अवसर पर उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधी दिनेश लहरिया, पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी, एवम रहली विधान सभा क्षेत्र के सैकड़ों भक्त आम जन सहभागी रहे।

Leave a Comment

Read More