थाना गोपालगंज सागर पुलिस व्दारा हत्या के प्रयास के आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना गोपालगंज सागर पुलिस व्दारा हत्या के प्रयास के आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्ष सागर अभिषेक तिवारी व्दारा गंभीर अपराध घटित करने वाले आरोपियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जो इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा के कुशल निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री यश बिजौरिया के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज में दिनांक 15.01.24 को दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस व्दारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दिनांक 15.01.24 को फरियादी पियूष पिता हीरालाल चौरसिया नि.तिली वार्ड सागर व्दारा थाना गोपालगंज पर रिपोर्ट लेख करायी थी दिनांक 14.01.24 की रात्रि में उसका भाई अर्जुन उर्फ मोंटी चौरसिया पिता हीरालाल चौरसिया मेडीकल से अपने घर जा रहा था तभी बुन्देलखंड मेडीकल कालेज गेट के पास आरोपीगण ओमू चौरसिया, शुभम जैन, धीरज कोरी, आकाश सेन, सचिन अहिरवार, अभिषेक चौरसिया व्दारा आहत अर्जुन उर्फ मोंटी चौरसिया को गंदी गंदी गालियां देकर जान से खत्म करने की नियत से लोहे के बका से मारपीट करने संबंधी रिपोर्ट लेख करायी फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पर अपराध क्र. 23/24 धारा 147,148,149,294,307 ता.हि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं अपराध कायमी उपरांत त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस व्दारा घटना घटित करने वाले आरोपीगण की तलाश की गयी तलाश दौरान दिनांक 15.01.24 को आरोपीगण 1.धीरज पिता स्व. महेश कोरी उम्र 32 साल नि. आवासीय कालोनी थाना मोतीनगर 2.आकाश सेन पिता राजू सेन उम्र 26 साल नि. बाबा व्दार के पास तिली गांव थाना गोपालगंज 3.सचिन पिता स्व. नाथूराम अहिरवार उम्र 21 साल नि. खेरमाता मंदिर के पास तिली गांव थाना गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही है । पुलिस टीम में निरी0 अजय सारवान, सउनि धरम सिंह मरावी, सउनि रमेश बंसल,प्रधान आरक्षक अमर तिवारी आरक्षक अनुराग वैद्य, आरक्षक प्रदीप गोस्वामी, आरक्षक ,राहुल पाण्डेय, का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
1.धीरज पिता स्व. महेश कोरी उम्र 32 साल नि. आवासीय कालोनी थाना मोतीनगर
2.आकाश सेन पिता राजू सेन उम्र 26 साल नि. बाबा व्दार के पास तिली गांव थाना गोपालगंज 3.सचिन पिता स्व. नाथूराम अहिरवार उम्र 21 साल नि. खेरमाता मंदिर के पास तिली गांव थाना गोपालगंज

Leave a Comment

Read More