
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज आयेंगे सागर जगह जगह होगा भव्य स्वागत
विधायक शैलेंद्र जैन जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने किया कार्यक्रम स्थल व रोड शो मार्ग का निरीक्षण
सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज सुबह 11ः00 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे जहां जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की अगुवाई करने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का बुंदेली परंपरा से जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसको लेकर जोरदार तैयारी की गई है जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया की पुलिस लाइन ग्राउंड से जन आभार यात्रा प्रारंभ होगी जिसमें मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष शहर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए जन आशीर्वाद सभा पीटीसी ग्राउंड में पहुंचेंगे जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की पुलिस लाइन ग्राउंड से सर्वप्रथम जन आभार यात्रा जिला पंचायत कार्यालय के पास पहुंचेगी जहां शहर वासियों द्वारा भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का किया जाएगा इसके बाद स्वीडिश मिशन स्कूल से होते हुए गोपालगंज थाना के सामने से होते हुए लाल स्कूल, स्टेट बैंक के सामने से खांडेकर तिराहा होते हुए गोपालगंज से सांसद कार्यालय के बाजू से जन आभार यात्रा सभा स्थल पहुंचेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता तथा शहर वासियों ने स्वागत स्थल चिन्हित किए हैं जहां पुष्प बरसा करते हुए शहर वासी डॉ.मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का स्वागत करेंगे का स्वागत करेंगे। जिनकी तैयारियों का जायजा लेने विधायक शैलेंद्र जैन व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया कार्यक्रम स्थल व यात्रा मार्ग पर पहुंचे जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान जिला महामंत्री श्याम तिवारी व पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।











