
जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती आज
बूथ स्तर पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बृहद रूप से पौधा रोपण करने की अपील
सागर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर आज 6 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर सागर जिले के सभी 2118 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्पांजली अर्पित की जाएगी एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ के सुरक्षित स्थान पर पौधा रोपण करने की अपील की है श्री सिरोठिया ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों को भी आमंत्रित कर पौधा रोपण के लिए प्रेरित करें साथ ही पौधा रोपण के साथ साथ पौधे के पोषण व सुरक्षा करने का संकल्प लें।
(श्रीकांत जैन)
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा











