अंतर विश्वविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी रोमांच बरकरार, विश्वविद्यालयों के बीच हुए कांटे के मुकाबले

SHARE:

सागर में खेल प्रतिभाओं के महाकुंभ के रूप में संचालित भारतीय अंर्तविश्वविद्यालय पश्चिम क्षेत्रीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी रोमांच और उत्साह का माहौल बना रहा। डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के तत्वावधान में BT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सिरोंजा परिसर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें अपनी खेल प्रतिभा, दमखम, रणनीति और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत पूल के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जीत के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रेड, डिफेंस और शानदार टैकल के साथ खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर दर्शकों को रोमांचित किया।

प्रतियोगिता के तृतीय दिवस खेले गए मुकाबलों में श्री जगदीशप्रसाद विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वामी केशवानंद राजस्थान विश्वविद्यालय को 38-27 से पराजित किया। वहीं डी.वाई. पाटिल एजुकेशन सोसायटी की टीम ने दमदार खेल का परिचय देते हुए सरदार कृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय को 48-34 से मात दी। एक अन्य मुकाबले में भक्त कवि नरसिंह मेहता विश्वविद्यालय ने बेहतरीन तालमेल एवं आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को 46-18 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
अन्य रोमांचक मुकाबलों में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। डी.वाई. पाटिल एजुकेशन यूनिवर्सिटी ने 14 अंकों से, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय ने 29 अंकों से, स्वामी रामानंद विश्वविद्यालय ने 47 अंकों से तथा वारणा विश्वविद्यालय ने 37 अंकों से जीत हासिल की। वहीं कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय ने जय नारायण विश्वविद्यालय को 49-27 से पराजित कर 22 अंकों से विजय प्राप्त की। राजर्षि भर्तृहरि विश्वविद्यालय ने 26 अंकों से जीत दर्ज की। भारती विद्यापीठ पुणे विश्वविद्यालय ने महाराजा शिवाजीराव विश्वविद्यालय को 38-22 से हराकर 16 अंकों से मुकाबला जीता। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में डॉ. डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय ने एल.एन.आई.पी.ई. ग्वालियर को 63-40 से पराजित कर 23 अंकों से शानदार जीत दर्ज की। 
प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए विभिन्न मुकाबलों में स्वामी रामानंद तीर्थ यूनिवर्सिटी ने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी को 51-29 से पराजित किया। महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी ने क्रांतिगुरु श्यामजी यूनिवर्सिटी को 48-32 से हराया। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने संजीवनी यूनिवर्सिटी को 47-20 से करारी शिकस्त दी, वहीं डॉ. होमी भाभा यूनिवर्सिटी ने जूनागढ़ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को 37-24 से मात दी।
इसी क्रम में राजश्री भारती मत्स्य यूनिवर्सिटी ने हेमचंद्राचार्य गुजरात यूनिवर्सिटी को 39-13 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वरना यूनिवर्सिटी ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी को 40-3 से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। राजश्री भारती मत्स्य यूनिवर्सिटी ने अपने दूसरे मुकाबले में जगदीश प्रसाद जवाहर यूनिवर्सिटी को 30-8 से हराया।
वहीं बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी, भोपाल ने मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी, इंदौर को 60-21 से बड़े अंतर से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय संत तुकोजी राव महाराज यूनिवर्सिटी ने कामधेनु यूनिवर्सिटी, गुजरात को 56-26 से पराजित कर अपनी जीत सुनिश्चित की। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, दमदार रेडिंग, मजबूत डिफेंस और टीम भावना का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।
आज के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह राठौर जी, भाजपा युवा नेता आकाश सिंह राजपूत जी, प्रोफेसर आशीष वर्मा, प्रोफेसर उमेश पाटील, डॉ राकेश सोनी रोटरी क्लब सागर की ओर से प्रेसिडेंट संजीव चौरसिया सचिव विजय कुशवाहा एवं रोटरी क्लब सागर के समस्त सदस्य गण इंजीनियर फोरम सागर से प्रेसिडेंट प्राशुक सांधेलिया वाइस प्रेसिडेंट इंजीनियर अंकुर नायक एवं अन्य साथी गण अरिहंत कैपिटल इंदौर से एडवोकेट भरत जैन सम्मिलित हुए।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु जनप्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय प्रशासन एवं BT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के पदाधिकारियों का निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है। बी टी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटशन्स के चेयरमैन श्री संतोष कुमार जैन ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, समर्पण एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। BT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव डॉ. सत्येंद्र जैन, शैलेश मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर संदीप जैन, बीटीआईई प्राचार्य डॉ राजू टंडन, ग्रुप रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह  के मार्गदर्शन में आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन, खेल मैदान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है।
 इस अवसर बीटीआईपीएस डायरेक्टर प्रो संजय जैन, ग्रुप सलाहकार प्रो सुबोध कुमार जैन, बीटीआईआरटी प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसकेले, बीटीआईपीएस प्राचार्य डॉ अशोक जैन, डाॅ जयंत दुबे ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। 
आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में भी विभिन्न विश्वविद्यालयों के बीच रोमांचक मुकाबले जारी रहेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना तथा युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
BT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का खेल परिसर इन दिनों कबड्डी के जोश, जुनून और खेल भावना से सराबोर है, जहां प्रत्येक मुकाबला खिलाड़ियों के कौशल और संघर्ष की नई कहानी लिख रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें