जमीन में गाड़कर छिपाया था अवैध महुआ लहान का जखीरा, मालथौन पुलिस ने 6 स्थानों पर दी दबिश; 20 कुप्पियां बरामद

SHARE:

ग्राम धोरईखास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन खोदकर निकाला अवैध महुआ लहान; एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज

सागर। जिले में अवैध शराब के निर्माण और संग्रहण पर अंकुश लगाने के लिए सागर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत मालथौन पुलिस ने ग्राम धोरईखास में बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन के अंदर गाड़कर छिपाया गया अवैध महुआ लहान बरामद किया है। पुलिस ने गांव में छह अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 15 से 16 लीटर क्षमता वाली कुल 20 प्लास्टिक कुप्पियां जब्त की हैं।

पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

जमीन की खुदाई कर निकाला महुआ लहान

थाना प्रभारी मालथौन दिनेश भोजक को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम धोरईखास में अवैध महुआ लहान के संग्रहण को लेकर सघन पतासाजी की। इस दौरान गांव के छह अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस को पता चला कि अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला महुआ लहान जमीन के अंदर गाड़कर छिपाया गया है।

इसके बाद पुलिस टीम ने खुदाई कर जमीन में छिपाकर रखी गई 20 प्लास्टिक कुप्पियां बरामद कीं। प्रत्येक कुप्पी की क्षमता 15 से 16 लीटर बताई गई है।

महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में शीला पति शीला बंजारा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम धोरईखास के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश भोजक के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रघुवीर तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक दीपा, आरक्षक भानु, स्वदेश, हर्ष यादव एवं अभिषेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सागर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

लोकेशन – मालथौन, जिला सागर।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें