रोहन वाल्मीकि बने सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने ली सदस्यता
सागर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शहर के लगभग पांच दर्जन युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अमित रामजी दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान रोहन वाल्मीकि ने अपने साथी दिलीप करोसिया सहित बड़ी संख्या में युवाओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए रोहन वाल्मीकि को सफाई मजदूर कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करें कार्यकर्ता : महेश जाटव
नवागत सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि कांग्रेस बलिदान और संघर्ष की पार्टी है। कार्यकर्ताओं को जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सागर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर चिंता जताते हुए कहा कि इन समस्याओं से जनता को निजात दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जहां कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा, वहां उनके लिए खून बहाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
युवाओं का जुड़ना बदलाव का संकेत : अमित रामजी दुबे
मुख्य अतिथि अमित रामजी दुबे ने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का संकेत है कि मध्य प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है। जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार बैठी है और उसे केवल उचित अवसर की प्रतीक्षा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर विशेष निगरानी रखने की अपील करते हुए कहा कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं, उनके नाम जुड़वाने और मृत मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटवाने के लिए सक्रियता से काम करें। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है।
इन युवाओं ने ग्रहण की सदस्यता
कार्यक्रम में रोहन वाल्मीकि, राजा, राज, लदु, रोहन, कृष्णा, अन्नु, मानस, वीर, रितिक, साहिल, लालू, बाबा, साभूष, रानू, शिवांश, आदित्य, अंकित, अनुराग, यश, मंबर, सिद्धू, वृष्टी, नितेश, सोनम, पवन, अमन, नित्यय, दीपेश, देनू, कार्तिक, जितेन्द्र, अक्षय, निश्चय और पृथ्वी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर दिलीप करोसिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, आनंद हेला, सुनील ठाकुर, अरविंद सिंह ठाकुर, दीनदयाल तिवारी, संजीव अहिरवार, गोपाल प्रजापति, कुंजीलाल लाडिया, महेश अहिरवार, पीयूष मार्टिन, नीरज रैकवार, अमित मनीष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारत न्यूज़ 24 live.com







