सागर में मां ने दो बेटों के साथ किया सुसाइड: घर के कमरे में फंदे पर झूलते मिले शव

सागर में मां ने दो बेटों के साथ किया सुसाइड: घर के कमरे में फंदे पर झूलते मिले शव, परिजन ने रस्सी काट नीचे उतारा

एंकर – सागर में रहली थाना क्षेत्र के ग्राम मैनाई में घर में मां ने अपने दो बेटों के साथ फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो घटना सामने आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए रहली अस्पताल भेजा गया।
परिवार के ब्रजेश पिता गोपी लोधी निवासी मैनाई ने बताया कि गुरुवार की रात मैं और मेरा छोटा भाई राजेश लोधी खेत में लगी फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। रात करीब पौने 10 बजे वापस लौटकर घर आए। घर आकर मैं अपने कमरे में चला गया। छोटा भाई अपने कमरे में गया। तभी राजेश के चिल्लाने की आवाज सुनी। मैं दौड़कर उसके कमरे में पहुंचा। जहां देखा कि मेरी बहू रचना पति राजेश लोधी (32), भतीजा ऋषभ लोधी (5) और राम लोधी (2) अलग-अलग फंदों पर झूल रहे हैं। तत्काल हम दोनों ने रस्सियां कांटकर उन्हें फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया परिवार को इसकी जानकारी नहीं है।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने वारदातस्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। रहली पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।।

वाईट – बसंत नेमा ड्यूटी डाक्टर

Leave a Comment

Read More