विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सप्तनीक बालाजी मंदिर पहुंचकर स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर में सफाई की

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सप्तनीक बालाजी मंदिर पहुंचकर स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर में सफाई की
सागर।देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक नगर के मंदिरों और उनके आसपास सफाई अभियान चलाया जा रहा था इसी तारतम्य में संक्रांति के अवसर सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अपनी धर्म पत्नी श्रीमती अनुश्री जैन के साथ बालाजी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की ओर वहां के परिसर की सफाई की।उन्होंने परिसर पधारे हुए श्रद्धालु गणों को खिचड़ी एवं लड्डू का प्रसाद वितरण भी किया।इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बनाना होगा,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के अवसर पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक नगर के मंदिरों एवं देवालयों की सफाई एवं जीर्णोधार के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है इसी दिशा में आज हम सभी बालाजी मंदिर परिसर में सफाई अभियान के तहत कार्य कर रहे हैं हमारा प्रयास होना चाहिए कि यह कार्यक्रम हमारी दिनचर्या का हिस्सा बने।इस अवसर पर प्रतिभा चोबे,मेघा दुबे,पुरषोत्तम चौरसिया,सुबोध पाराशर,अनिल नैन,प्रासुख जैन,गौरव नामदेव,राहुल नामदेव,रविन्द्र वर्मा,रिंकू नामदेव उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More